बड़ी खबर :: 3307 दरोगा भर्ती में नियुक्ति पत्र जारी करने पर लगी रोक, कोर्ट ने जारी किया आदेश , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ एकल पीठ ने 2016 की दरोगा भर्ती में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने भर्ती में असफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश जारी किया। मामले पर अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी। यह जानकारी याचिकाकर्ताओं के वकील रजत रंजन सिंह ने दी।

आपको बता दें कि 3307 पदों पर हुई भर्ती के लिए 28 फरवरी को जारी किए गए परिणाम में 2486 अभ्यर्थी चयनित हुए थे।